राष्ट्रव्यापी हड़तााल के तहत सर्राफा व्यवसायियों ने कारोबार बंद रखा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देश भर के सर्राफा व्यवसायी आज 10 फरवरी 2016 बुधवार को हड़ताल पर रहे। इसी तारत य में शिवपुरी में भी सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रख हड़ताल में सहभागिता प्रदर्शित की। सर्राफा व्यवसायी 2 लाख रूपए या इससे अधिक की खरीद पर पेन कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने के सरकार के फैंसले के खिलाफ हड़ताल पर हैं। 

सर्राफा व्यवसाय संघ के अध्यक्ष मनीष काका और स्वर्णकार एसोसियेशन के अध्यक्ष मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 5 लाख या इससे अधिक की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता थी, लेकिन सरकार ने इस सीमा को घटाकर दो लाख कर दिया है। 

जिससे देश भर का सर्राफा व्यवसाय प्रभावित होने की आशंका है। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से रतन या आभूषण केन्द्र पर नगद या कार्ड के जरिये दो लाख रूपए एवं उससे अधिक के सभी लेनदेन के लिए पेनकार्ड अनिवार्य किया गया है। इसके विरोध में करोबार से जुड़े करीब तीन सौ संगठन और देश भर में एक लाख से ज्यादा सर्राफा की दुकानें बंद रही। 

उन्होंने बताया कि सरकार के इस तुगलकी फरमान से 1 जनवरी से अब तक करोबार में 30 फीसदी तक गिरावट महसूस की गई है और यह आंकड़ा पूरे उद्योग जगत के लिए एक संकट की घड़ी है। छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों के पास पेन कार्ड नहीं होते हैं। 

सर्राफा व्यवसाय संघ शिवपुरी के सदस्य रमेश धाकड़, हर्षबर्धन कोचेटा, तेजमल सांखला, घनश्याम गर्ग, प्रदीप काष्टया, विनोद मित्तल, नवीन सांखला, सोहन मित्तल, हेमचंद जैन, राजकुमार कोचेटा, ब्रजमोहन गर्ग आदि सदस्यों ने पेन कार्ड की अनिवार्यता पर रोष व्यक्त किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!