छेडछाड का विरोध किया तो कर दी मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा के ग्राम सिरसौना में बीते रोज एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरसौना निवासी एक 22 साल की युवती बीते रोज रात अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। युवती को अकेला देखते हुए उसी गांव में रहने वाला युवक बंटी प्रजापति घर में घुस आया और उसने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

इधर जब युवती ने घटना का विरोध किया तो बंटी ने उसके साथ मारपीट भी कर दी और जाते-जाते धमकी दे गया कि वह अगर इस मामले की शिकायत करेंगी तो वह उसको जान से मार देंगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!