शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण मप्र शासन भोपाल के तत्वाधान में जिला शिवपुरी के विधानसभा क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी, पोहरी, करैरा, पिछोर एवं कोलारस में विधायक कप पुरूष वर्ग का आयोजन 19 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्रांतर्गत उसी ग्राम पंचायतों के किसी भी आयु वर्ग के अध्ययनरत गैर अध्ययनरत एवं नौकरी पेशा पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विधानसभा क्षेत्र करैरा में टेनिस बॉल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जाएगा। पंजीयन फार्म विधायक कार्यालय करैरा से प्राप्त कर 15 फरवरी तक जमा करना अनिवार्य है। विधानसभा क्षेत्र पोहरी में व्हालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी एवं 20 फरवरी को किया जाएगा। पंजीयन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है।
विधानसभा क्षेत्र पिछोर में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम (सभागार) पिछोर में 20 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र कोलारस में व्हॉलीबाल खेल प्रतियोगिता इंदार थाने के पास मेला ग्राउण्ड पर 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पंजीयन फार्म राजू श्रीवास्तव पीएनबी बैंक के सामने से प्राप्त कर 20 फरवरी तक जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग शिवपुरी के मोबाईल न बर 8889771599 से संपर्क कर सकते है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।