आप पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी शिवपुरी द्वारा राजनीतिक प्रशिक्षण और संगठन मजबूती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण 5 फरवरी 2016 को स्थानीय सुख सागर रेस्टोरेंट पर दोप.12 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया है। 

इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से ग्वालियर से पधारकर आप के जिला शिवपुरी पर्यवेक्षक बादाम सिंह राजपूत रहेंगें जबकि जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। 

एड.पीयूष शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मिशन विस्तार व कार्यकर्ता प्रशिक्षण होगा, जिसमें आप पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पोलिंग स्तर तक कार्यकर्ताओं की पकड़ हो, घर-घर से आप पार्टी का नाता जुड़े आदि बिन्दुओं को लेकर यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है। 

इस कार्यशाला में आप पार्टी के सभी आप पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और आम आदमी कार्यकर्ता शामिल रहेगा। कार्यशाला में सवाल-जबाबों के माध्यम से डिबेट भी कराई जाएगी ताकि आप कार्यकर्ता स्वयं इतना सक्षम हो कि वह प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करें आमजन को पार्टी से जोड़े और संगठन मजबूती मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। 

आप पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वह दोप.12 बजे होटल सुखसागर छत्री रोड़ पर पहुंचकर आयोजित कार्यशाला में आवश्यक रूप से भाग लें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!