दिनारा और तेंदुआ के गुंडे जिलाबदर घोषित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव दुबे ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिले के दो आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलो की सीमा से एक वर्ष के लिए निरूद्ध किया है।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा आदतन अपराधी चंदन सिंह पुत्र हरिसिंह यादव निवासी बरकुंआ थाना दिनारा जिला शिवपुरी तथा विनोद पुत्र रमेश जाटव निवासी ग्राम रोंदा थाना तेन्दुआ शिवपुरी को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से एक वर्ष के लिए निरूद्ध किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!