डकैत चंदन गडरिया की मुठभेड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, अधिकारी नियुक्त

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। डकैत चंदन गडरिया की मृत्यु के संबंध में थाना भौंती में अपराध क्रमांक 42/16 धारा 307.34 भादवि 25/27 आ र्स एक्ट एवं 11.13 एमपीडीपी के एक्ट के अंतर्गत पंजीवद्ध किया जाकर प्रकरण सदर में मजिस्ट्रियल जांच हेतु दिया गया है। 

उक्त मजिस्ट्रियल जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर श्री मुकेश शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

एसडीएम पिछोर श्री शर्मा द्वारा घटना क्रम का विस्तृत विवरण, वे परिस्थितियां जिसमें डकैत चंदन गडरिया से एनकाउन्टर हुआ, मृतक डकैत चंदन गडरिया निवासी मामोनीकलां थाना आमोल जिला शिवपुरी की मृत्यु की परिस्थितियो, मृतक डकैत चंदन गडरिया की पहचान किस आधार पर की गई एवं अन्य कोई बिन्दु जो जांच के समय सामने आए पर जांच कर 30 दिवस के अंदर प्रतिवेदन जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी को प्रस्तुत किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!