सीवर खुदाई गोली काण्ड: रिटायर्ड डीएसपी के बेटे पर भी मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दो दिन पहले सीवेज खुदाई के दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने पूर्व डीएसपी भानू प्रताप सिंह तोमर के पुत्र आशू तोमर पर गोली चला दी थी। जिससे आशू तोमर घायल हो गया था। इसी विवाद में अब जेसीबी संचालक की रिर्पोट पर आशू तोमर पर भी आपराधिक मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। 

विदित हो कि इस मामले में भाजपा नेता और सेसई मिष्ठान भंडर के संचालक मनोज गुप्ता और उनके साथियों  पर भादवि की धारा 307 के तहत हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया था और आरोपी की गिर तारी भी हो गई थी। लेकिन बीती रात जेसीबी ड्रायवर सुनील पुत्र पूरनलाल बाथम की रिपोर्ट पर आशू तोमर के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में फरियादी सुनील पुत्र पूरन लाल बाथम ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह जेसीबी से सीवेज खुदाई कर रहा था। उसी समय आरोपी आशू तोमर ने उसके साथ गालीगलौंच की तथा जेसीबी का कांच फोड़ दिया। 

इसके बाद उसे पीटा गया तथा जब इसका विरोध मनोज गुप्ता ने किया तो आरोपी आशू तोमर ने उसकी भी पिटाई लगाई। बचाव में भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने हवाई फायर किये। 

विदित हो कि 2 फरवरी को सुबह 11:30 बजे झांसी तिराहे पर सेसई मिष्ठान भण्डार के संचालक एवं भाजपा नेता मनोज गुप्ता उर्फ बल्ले ने अपनी बंदूक से सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक भानू प्रताप सिंह तोमर के पुत्र आशु तोमर में सीवर खुदाई के दौरान उपजे विवाद के कारण गोलीमार दी थी। जिससे आशु घायल हो गया था। घटना के बाद मनोज गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!