शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पातीचक्क में विगत दिवस पति ने अपनी माँ के साथ मिलकर पत्नि की जमकर धुनाई लगा दी। आरोपी पीडि़ता को पिछले दो वर्षो से दहेज में एक लाख रूपए और मोटरसाइकिल लाने के लिए दवाब बना रहे थे।
वहीं उसके साथ आये दिन बुरा बरताब भी करते थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी माँ बेटे के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बती केवट का विवाह 10 वर्ष पूर्व आरोपी जगराम केवट के साथ हुआ था। विवाह के 8 वर्ष तक तो आरोपी जगराम और उसकी माँ सावित्री केवट ने बहू को ठीक ढंग से रखा, लेकिन पिछले दो वर्षो से आरोपियों के मन में लालच आ गया और उन्होंने बहू से एक लाख रूपए पिता के यहां से लाने का दवाब बनाना शुरू कर दिया।
दहेज न लाने पर आरोपीगण उसे तरह-तरह प्रताडि़त करने लगे। बीते 28 जनवरी को आरोपीगणों ने बती केवट की सरिए और लात घूसों से जमकर मारपीट कर दी। जिससे के यहां गंभीर चोटें आई। ससुरालीजनों की इस करतूत को देखकर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर उनकी शिकायत दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।