परिवार शादी में और चोर घर में कर गए मेहमानी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम नागुली खोड़ में विगत रात्रि चोरों ने एक घर को अपने निशाने पर लेकर वहां से हजारों रूपए के आभूषण चोरी कर लिये। घटना के समय घर पर एक महिला और बच्चा मौजूद था। 

जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। पुलिस ने इस  मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सालिगराम पुत्र हरदास गुप्ता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। घर पर वह अपनी पुत्र बधू राधा गुप्ता और नाती देवेन्द्र गुप्ता को छोड़ गए थे। 

31 जनवरी की रात 11 बजे राधा टीव्ही देखकर सो गई और कल सुबह 5 बजे वह जागी तो घर के अन्य कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण कीमती 30 हजार रूपए गायब थे। जिसकी सूचना राधा ने परिवार के सदस्यों को दी और जब सभी सदस्य विवाह समारोह से वापस लौटे तब फरियादी सालिगराम गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!