शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने कोलारस विधायक ने रामसिंह यादव के नाती दमाद अमित यादव की शिकायत पर से व्हाट्सऐप ग्रुप सामाजिक गतिविधियां में मेंबर राघवेन्द्र यादव के खिलाफ धारा 506, 507 का प्रकरण दर्ज किया है।
उक्त आरोपी युवक ने विधायक रामसिंह यादव के रिश्तेदार अमित यादव को एड्स पीडि़त बताया है। इस घटना से श्री यादव की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। जिससे नाराज अमित यादव ने यह कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ में रहने वाले अमित यादव पुत्र राजकुमार यादव जो कोलारस विधायक रामसिंह यादव के नाती दमाद हैं। जिन्हें सामाजिक गतिविधियां नामक ग्रुप के एडमिंन सुमित यादव टुडय़ावत ने ग्रुप में जोड़ रखा है।
उसी ग्रुप आरोपी राघवेन्द्र पुत्र भानू गजराज सिंह यादव निवासी खतौरा भी मेबर है। जिसने गु्रप में कल रविवार रात 9:30 बजे एक पोस्ट डाली जिसमें लिखा गया कि आप (अमित यादव) राजनीतिक प्रतिनिधि हो इसके बाबजूद भी आपका ध्यान क्षेत्र की समस्याओं पर नहीं है।
क्या आपको एड्स हो गया है। इस पोस्ट की जानकारी उन्हें उस समय लगी जब उन्होंने अपना व्हाट्सऐप ग्रुप खोलकर देखा जिसमें यह पोस्ट डली हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में एक लिखित शिकायती आवेदन जिसकी जांच के बाद आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।