शिवपुरी-संपदा अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कराने हेतु आमजन की सुविधा के लिए नियुक्त किए गए सेवा प्रदाताओं द्वारा शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने की कोशिश करने पर जिला पंजीयक शिवपुरी एवं गुना द्वारा दो सेवा प्रदाताओं के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
जिला पंजीयक शिवपुरी ओ.पी.अ ब ने बताया कि सेवाप्रदाता श्रीमती सविता खरे निवासी पिछोर को अनुज्ञप्ति निरस्त करने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है तथा गुना जिले के सेवाप्रदाता श्री महेन्द सिंह धाकड़ द्वारा बदरवास में स्थित संपत्ति की रजिस्ट्री में शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने की नीयत से गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने की कोशिश करने पर अनुज्ञप्ति निरस्त करने की अनुशंसा जिला पंजीयक गुना को की गई है। जिसपर जिला पंजीयन गुना द्वारा उक्त सेवा प्रदाता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।