बंदूक के बटों से युवक को धुना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ब हारी स्थित गोलपहाडिय़ा के जंगल में भैंसें चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने बंदूक की बट से दूसरे युवक की जमकर मारपीट कर दी।

इस घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम उ मेदगढ़ निवासी गणेशराम(70) पुत्र बल्लू धाकड़ रोजाना की तरह अपनी भैंसें चराने के लिए जंगल में गया था वह अपनी भैंसों गोल पहाडिय़ा पर चरा रहा था। तभी गणेशराम को खैरू मोगिया मिल गया और उसने गोलपहाडिय़ा पर भैंसे चराने से मना किया जिस पर गणेशराम धाकड़ ने कहा कि यह चरनोई भूमि ही जानवरों को चराने के लिए दी गई जिस पर गुस्साये खैरू मोगिया ने अश्लील गालियां देते हुए अपनी बंदूक की बटों से गणेशराम की जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।

घायल गणेशराम को मृत समझ कर खैरू वहां से भाग खड़ा हुआ। जैसे ही बात की सूचना जैसे गणेशराम के परिजनों को लगी तो उन्होंने तत्काल गोलपहाडिय़ा पर पहुंचकर गणेश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया और इस बात की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!