शिवपुरी। मड़ीखेड़ा डेम क्षेत्र में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान से आज वन विभाग की टीम ने चीतल का शिकार करते हुए तीन शिकारियों को पकड़ लिया है। मौैके से मृत चीतल का शव भी मिला है। हालांकि पकड़े गए शिकारियों ने खुद को निर्दोष बताया है और उनका कहना है कि वे तो वहां पर पिकनिक मनाने गए थे लेकिन वन विभाग ने उनको छुटा फंसा दिया।
जानकारी के मुताबिक सतनवाड़ा के डिप्टी रेंजर को सूचना मिली कि नेशनल पार्क क्षेत्र में चीतल का अवैध शिकार किया जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने दलबल सहित मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान की घेराबंदी की तो वहां से मृत चीतल का शव उन्हें मिला तथा शव के नजदीक ही तीन आरोपी विक्रम, नत्था व एक अन्य उन्हें संदिग्ध अवस्था में मिले जिन्हें टीम ने गिर तार कर लिया है।
जबकि गिर तार आरोपियों का कथन है कि वन विभाग की टीम देखकर दोनों शिकारी भाग गए और वे तो यहां पिकनिक मनाने आये थे। पकड़े गए आरोपियो का कहना है कि चीतल का शिकार लाला व मंथू नाम के युवको ने किया है जो कि मौके से फरार हो गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।