शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि झांसी तिराहे पर चल रहे सीवर खुदाई को लेकर पेटी कॉटेक्टर ने खुदाई के विवाद के चलते रिटायर्ट डीएसपी पुलिस के बेटे में अपनी लाईसैंसी बंदूक से गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज दिन के करीब 11 बजे झांसी तिराहे पर सीबर खुदाई का काम चल रहा था। सीवर खुदाई का कार्य आईक्रिम पोईंट के सामने से गुजरा तो फुटपाथ पर खड़ेे ठेले वालो को अपनी जगह से हटने को कहा गया। लेकिन ठेले वालो ने कहा शाम को खुदाई का कार्य कर लेना अभी दुकानदारी का समय है।
इसी बात पर ठेले वाले और खुदाई कर रही जेबीसी के ड्रायवर के बीच बहस होने लगी। बताया गया है कि इस बहस मे ठेले वालो की ओर से आईसक्रिम पोईंट के संचालक आशु तोमर उम्र 27 वर्ष पुत्र रिटायर्ट डीसपी पुलिस भानु प्रताप सिंह तोमर आ गया और जेबीसी ड्रायवर के साथ धक्का मुक्की कर दी।
बताया गया है कि जेबीसी ड्रायवर ने इस खुदाई के कार्य का करा रहे पेटी कॉन्टैक्टर मनोज गुप्ता संचालक सेसई मिष्ठान भंडार को फोन कर दिया। वह भी अपने साथियो के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस खुदाई को लेकर आशु तोमर और मनोज गुप्ता में विवाद बढ गया।
बताया जा रहा है कि इसी खुदाई के विवाद के चलते ठेकेदार मनोज गुप्ता ने अपनी लाईसैंसी 315 बोर की बंदूक से आशु तोमर में गोली मार दी। निशाना चूक जाने के कारण यह गोली आशू तोमर के पैर में लगी है। बताय गया है कि घायल अवस्था में आशु तोमर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।