कोटा भिण्ड पैसेंजर से महिला के गहने चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल सुबह गुना निवासी महिला पूनम पत्नि सतेन्द्र राठौर अपने मायके शिवपुरी आने के लिए कोटा भिण्ड पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई और कोलारस से शिवपुरी के बीच दो बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए उसके बैग में रखे दो लाख रूपए मूल्य के गहने पार कर दिये। 

इतनी सफाई से गहने उड़ाये गए की महिला को पता भी नहीं चला। बाद मे ंसुबह 8:30 बजे जब महिला रेल से उतरी तो शिवपुरी स्टेशन पर बदमाशों के हावभाव देखकर उसे कुछ शंका हुई। इसके बाद जब उसने बैग खोलकर गहने देखे तो उसमें से गहने उसे गायब मिले। इसके बाद पीडि़त महिला ने जीआरपी थाने में अज्ञात दो युवकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला पूनम जब ट्रेन में बैठी थी तो कोलारस स्टेशन पर दो युवक ट्रेन में चढ़े जहां ऊपर की सीट पर महिला का बैग रखा हुआ था। वह बैग के पास जाकर बैठ गए और उन्होंने हाथ की सफाई दिखाते हुए उसमें से गहने पार कर लिये। 

चोरी गए गहनों में सोने का हार, सोने की चैन, एक जोड़ी झूमकी व चांदी की पायलें शामिल थी। महिला के साथ उसका देवर व नंद भी थी। लेकिन उन्हें भी बैग में से गहने उड़ाये जाने की भनक नहीं मिली। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!