शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा ग्राम पंचायत धामनटूक जनपद पंचायत बदरवास में निर्माण कार्यों पर व्यय की गई राशि से निर्मित निर्माण कार्य उपयोगी नहीं पाए जाने, शासकीय धनराशि का अनियमित व्यय व दुरूपयोग करने पर उपयंत्री संविदा मनरेगा जनपद पंचायत बदरवास अशोक खैरोनिया की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत धामनटूक जनपद पंचायत बदरवास में शासकीय नियमों के विरूद्ध राशि आहरण कर निर्माण न कराए जाने के संबंध में आयुक्त म.प्र.राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल एवं कार्यालय आयुक्त ग्वालियर संभाग ग्वालियर से प्राप्त शिकायत की जांच कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-एक से कराए गई थी।
जांच प्रतिवेदन में पाई गई अनियमितताओं के लिए उपयंत्री (संविदा) मनरेगा जनपद पंचायत बदरवास अशोक खैरोनिया को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।