स्व.कर्नल ढिल्लन की पुण्य तिथि: निकलेगी मशाल यात्रा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारत की आजादी के परम वीर योद्धा व आजाद हिन्द फौज के महानायक पद्म भूषण स्व. कर्नल गुरूबख़्श सिंह ढिल्लन की दसवीं पुण्य तिथि पर श्रृद्धांजली एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा 6 फरवरी 2015 को प्रात: 11.30 बजे कर्नल जी.एस.ढिल्लन समाधि स्थल 'आजाद हिन्द पार्कÓ ग्राम हातौद, जिला शिवपुरी में आयोजित की जावेगी। 

कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय तात्योटोपे समाधि स्थल से बीपीएम जयंहिद मिशन के तत्वाधान में पैदल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष व्ही.एस.मौर्य व सचिव आदित्य शिवपुरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आजाद हिन्द फौज के महानायक पदम् भूषण स्व.कर्नल गुरूब श सिंह ढिल्लन की पुण्यतिथि पर पैदल मशाल यात्रा के साथ शहीदों की शहादत को याद किया जाएगा। 

यहां सुबह 8:30 बजे कलेक्टर शिवपुरी द्वारा इस यात्रा को झण्डी दिखाई जाएगी व नगर का भ्रमण करते हुए यह पैदल मशाल यात्रा ग्राम हातौद पहुंचेगी जहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से शूरवीर स्व.ढिल्लन का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

इस दौरान पैदल मशाल यात्रा का माधवचौक चौराहे पर प्रेम स्वीट्स द्वारा, भूषण चाय वालों द्वारा वीर सावरकर के सामने, शिक्षाविद् मधुसूदन चौबे द्वारा यात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत होगा, तत्पश्चात गुड्डा भाई द्वारा ईदगाह के सामने व श्री बांकड़े बिहारी शिक्षा कल्याण समिति  के अध्यक्ष डॉ.गिरीश जी महाराज एवं बांकड़े मंदिर महंत गिरिराज जी महाराज के सानिध्य में पैदल मशाल यात्रा का स्नेहभोज के साथ स्वागत किया जाएगा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!