शिवुपरी। अभी दो दिन पूर्व फिजीकल चौकी प्रभारी ने गैंगरेप की पीडि़ता से अभद्रता करते हुए रिर्पोट न लिखने की बजाय गालिया देते हुए भगा दिया था। महिला ने आहत होकर कूएं में कूंद कर जान देने की कोशिश की थी। इस मामले में एसपी शिवुपरी ने फिजीकल चौकी प्रभारी को हटा दिया है।
बताया गयाह है हटाए गए एएसआई बीएस पाल की पदस्थापना बैराड की गई है जबकि उनके स्थान पर बदरवास थाने से एसबी शर्मा को फिजीकल चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि फिजीकल चौकी प्रभारी श्री पाल पर बलात्कार पीडि़त एक महिला ने अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए कुए में छलांग लगा दी थी इस मामले की जांच शुरु हो जाने के चलते यह रद्दोबदल किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।