भ्रष्टाचार के दस्तावेज सौपने जा रहे पूर्व सचिव पर प्राण घातक हमला

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि बदरवास थाना क्षेत्रअंतर्गत ग्राम धामन टूक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड रहे युवक को आरोपियो ने एक राय होकर मारपीट कर दी। जिससे वह मरणासन्न हो गया। बताया गया है कि आज इस पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच करने जांच टीम आई थी। इस मामले को विधानसभा में भी उठाया गया था। 

जानकारी के अनुसार बररवास जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धामन टूक में वर्ष 2011-15 के दौरान निर्माण कार्यो में हुए भ्रष्टाचार का मामला कोलारस विधायक रामसिंह यादव ने शीत कालीन सत्र में प्रश्र क्रंमाक 1031 के माध्यम से उठाया था। 

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धामन-टूक के भ्रष्टाचार की जांच करने पंचायत राज संचनयालय  के उपायुक्त  दिनेश गुप्ता के नेतृत्व मैं एक टीम ने इस पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच की। ग्राम धामन-टूक के  भ्रष्टाचार की शिकायत और इस भ्रष्टाचार से लड रहे गांव के ही निवासी पूर्व सचिव भगवान सिंह धाकड और उनके एक साथी राजपाल धाकड जांच टीम को भ्रष्टाचार संबधीं दस्तावेज को सौपने जा रहे थे।

जानकारी आ रही है कि पंचायत निर्माण कार्यो में हुए भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व सरंपच श्याम बिहारी धाकड,वीरेन्द्र धाकड और कल्ला धाकड ने एक राय होकर पूर्व सचिव भगवान सिंह धाकड पर लाठियो से हमला कर दिया और आरोपी भगवान सिहं धाकड को जब तक मारते रहे जब तक वह मरणासन्न नही हो गया। 

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धामन-टूक में हुए निर्माण कार्यो के भ्रष्टाचार को पोल पूर्व सचिव भगवान सिहं ने ही खोली थी। आरोपियो ने पूर्व सचिव पर प्राणघातक हमला सिर्फ इस कारण किया कि वह जांच टीम को दस्तावेज नही सौप पाए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!