दस्यू सुदंरी ने चंदा ने की आदिवासी से मारपीट,सर्चिंग शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि गड़रिया गैंग पार्ट की महिला डकैत चंदा गड़रिया ने रन्नौद थाना क्षेत्र के जंगलो में एक आदिवासी की मारपीट की है। बताया जा रहा है उसके साथ एक डकैत भी था। 

जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मथना निवासी रामबाबू गड़रिया 4 फरवरी की रात 8 बजे रन्नौद से अपने गांव मथना के लिए निकला था। तभी जंगल में बंदूको से लैस 2 डकैत मिल गए और उन्होने आदिवासी की मारपीट कर दी। बताया गया है हथियारो से लैस 2 डकैत में एक महिला डकैत थी। 

डकैत से जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागते हुए रामबाबू आदिवासी अपने गांव पहुचा वहां उसने सरपंच को उसके साथ घटित हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सरपंच ने रन्नौद थाना प्रभारी व कोलारस एसडीओपी सीके आर्य को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आज सुबह पीडित रामबाबू आदिवासी को रन्नौद थाने ले जाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई।

अज्ञात बदमाशों का जिस तरीके का हुलिया ग्रामीण रामबाबू आदिवासी द्वारा बताया गया है उसमें बंदूकों से लैस डकैतों की संख्या 2 थी व एक महिला,हो सकता है कि यह महिला डकैत चंदा गड़रिया हो और एक और डकैत भौजा गड़रिया। यह दोनो डकैत अभी भी पुलिस की चुंगल से दूर है।

इनका कहना है 
फरियादी ने जिस प्रकार से घटनाक्रम बताया है उससे यह लगता है कि यह महिला डकैत चंदा गड़रिया,और उसका साथी भौजा गड़रिया हो सकता है। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए जगंल में सर्चिंग शुरू कर दी है। 
मों.यूसुफ कुर्रेशी,एसपी शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!