बदरवास। अभी दो दिन पूर्व पिछोर क्षेत्र में 4 लोगो को घायल करने वाला अब तैदुंआ अब बदरवास पहुंच गया है। वन विभाग को उसके पगमार्क मिले है और वह बदरवास में भ्रमण करता हुआ सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।
जानकारी के अनुसार पिछोर के बाद शुक्रवार को तेंदुए की मौजूदगी बदरवास में होने की जानकारी पर वन महकमे की टीम बदरवास पहुंची सूचना मिली थी कि बदरवास स्थित नई तहसील के पीछे तेंदुए के पैर के निशान देखे जा रहे हैं।
इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो पगमार्ग तेंदुए के पाए गए हैं, जिसके बाद वन टीम ने तेंदुए की तलाश शुरु कर दी है इस खबर के बाद आगरा-मु बई राजमार्ग से लगे बदरवास इलाके में दहशत का माहौल छा गया है।
क्योंकि पिछोर के एक ग्राम में बीते रोज तेंदुए ने न सिर्फ गांव में प्रवेश किया था बल्कि चार ग्रामीणों को हमला कर घायल भी कर दिया था। इस तेंदुए के बदरवास में रात में विचरण करता हुआ एक विडिय़ो भी व्हाटसअप पर वायरल हो चुका है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।