भ्रष्टाचार सिद्व,सरपंच पद से पृथक नही लड सकते चुनाव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के गबनखोर पंचायत प्रतिनिधियों पर प्रशासन अब ख त होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गिंदौरा के सरपंच मोहब्बत सिंह आदिवासी को पद से पृथक कर दिया है। और सरंपच महोदय को आगामी 6 वर्ष के लिए चुनाव के लिए भी आयोग्य घोषित कर दिया गया है। 
   
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गिंदौरा के सरपंच मोहब्बत सिंह आदिवासी द्वारा पंच परमेश्वर योजना की 3 लाख रुपए की राशि व रोजगार गारंटी योजना की 2 लाख 40 हजार रुपए की राशि खुर्दबुर्द करने के मामले में एसडीएम कोलारस आरके पांडे ने दोषी पाते हुए सरपंच पद से पृथक कर दिया है।

साथ ही 6 वर्ष तक किसी भी चुनाव के लिए आयोग्य घोषित कर दिया गया है एसडीएम ने यह कार्रवाई नीरज रघुवंशी पुत्र बुंदेल सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम गिंदौरा की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पंचायत राज अधिनियम की धाराओ के तहत की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!