कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदाय किए पीपीओ एवं जीपीओ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विभिन्न कार्यालयों के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर  राजीव दुबे ने उन्हें पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

 इस मौके पर कलेक्टर ने सेवानिवृश्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर स मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.पी.शर्मा, सहायक पेंशन अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इस मौके पर सेवानिवृश्र कर्मचारियों के शासकीय सेवा के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शासकीय सेवक के लिए कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है कि वेदाग छवि आप सेवानिवृश्र हो रहे है। उन्होंने कहा कि वह अपने शासकीय सेवा के अनुभवों का लाभ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में लगाएं।  

जिला पेंशन अधिकारी  जी.पी.शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी 2016 का विभिन्न विभागों के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृश्र हुए है। 

जिसमें जिला पेंशन कार्यालय शिवपुरी के सहायक वर्ग-दो श्री रामलाल जाटव, सेनानी 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी के प्लाटून कमाण्डर चन्द्रमोहन सिंह, कार्यपालन यंत्री आर.बी.सी.करैरा के उपयंत्री  सुरेश बाबू खटीक, का.यं.आर.बी.सी.करैरा के भृत्य  सुंदर लाल वंशकार, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन शिवपुरी के जीप चालक  इरशाद खान, वन मण्डलाधिकारी शिवपुरी के वनपाल राजेन्द्र प्रसाद पाठक एवं  कमल सिंह परमार, प्राचार्य शा.बालक उ.मा.वि.पिछोर के व्या याता श्री कैलाशनारायण द्विवेदी, प्राचार्य शा.उ.मा.वि.क्र.-2 शिवपुरी के व्या याता विनय प्रकाश जैन, प्राचार्य शा.उ.मा.वि.करैरा के लेखापाल लालजीराम जोशी, प्राचार्य शा.उ.मा.वि.ठर्रा शिवपुरी के प्रधानाध्यापक रामकुमार शर्मा, प्राचार्य शा.उ.मा.वि.रन्नौद शिवपुरी के प्रधानाध्यापक  रामेश्वर दयाल सोनी, सहायक संचालक मत्स्योद्योग शिवपुरी के भृत्य  शब्बीर खांन, सहायक कृषि यंत्री शिवपुरी के ट्रेक्टर चालक श्री रामदीन शर्मा शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!