अरिहंत फर्नीचर के संचालक वीरेन्द्र जैन का असमायिक निधन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की प्रसिद्ध व्यवसायिक फर्म अरिहन्त फर्नीचर के संचालक वीरेन्द्र कुमार जैन का असमायिक निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया। श्री जैन के निधन पर अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों तथा व्यवसायियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत वीरेन्द्र कुमार जैन (दादा)न्यूब्लॉक निवासी थे। कल शाम तक वह पूरी तरह स्वस्थ थे। लेकिन अचानक उनका रक्तचाप बढ़ा और परिवारजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉ. बंसल ने उनका परीक्षण कर उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया था, लेकिन ग्वालियर में बिरला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनका हृदयाघात से निधन हो गया। 

श्री जैन के निधन से शहर में शोकाकुल बातावरण व्याप्त हो गया। वह बहुत मृदु भाषी, सरल और सहज इंसान थे। उनके अंतिम संस्कार में आज शहर के अनेक व्यक्तियों ने भाग लेकर उन्हें अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

शिवपुरी अस्पताल में इलाज मिल जाता तो बच सकती थी वीरेन्द्र जैन की जान
ग्वालियर रैफर करने के स्थान पर यदि शिवपुरी जिला अस्पताल के डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार जैन का वहीं रखकर ईलाज करते तो उनकी जान बच सकती थी। श्री जैन को रक्तचाप बढऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय तक उनकी हालत सामान्य थी। 

उनका रक्तचाप 157 और 110 था। अस्पताल के डॉक्टरों को शिवपुरी में पहले उनके रक्तचाप को नियंत्रित करना था, लेकिन इसके स्थान पर उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। समय पर इलाज न मिलने के कारण ग्वालियर पहुंचने के पूर्व ही श्री जैन को तेज हृदयघात हुआ और उनकी मौत हो गई। इस उदाहरण से जिला अस्पताल की संवेदनहीनता का एक और मामला प्रकाश में आ गया है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!