पड़ोसिया से तंग आकर युवक ने पुलिस लाईन में लगाई फांसी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवीन पुलिस लाईन में निवासरत एक केश शिल्पी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पड़ौस में रहने वाले पूरन धाकड़, देवेन्द्र धाकड़ और ओमप्रकाश अग्रवाल पर उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक के साले रामस्वरूप सैन के अनुसार माखन पुत्र पन्नालाल सैन उम्र 36 वर्ष निवासी सिरसौद हाल निवासी नवीन पुलिस लाईन का झगड़ा पड़ौस में रहने वाले पूरन, देवेन्द्र और ओमप्रकाश से चल रहा था। उक्त तीनों पड़ौसी पिछले कई दिनों से उसे तरह-तरह से प्रताडि़त करते थे 

यहां तक की पड़ौसी शराब के नशे में उसे अश्लील गालियां देते थे। उन लोगों की प्रताडऩा से वह इतना भयभीत हो गया था कि पिछले तीन चार दिनों से घर वालों से बात करना और खाना पीना छोड़ दिया था। अभी चार दिन पहले ही पड़ौसियों ने उसे इतना प्रताडि़त कर दिया था कि वह अपनी पत्नि और परिचितों से यह कहता था कि उन लोगों ने मुझे इतना परेशान कर रखा है कि अब उसका जीवित रहने से मनभर गया है। 

बीती रात्रि उसने अपने कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई दिखाई दी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और लाश को पीएम हाउस पहुंचा दिया। 

मृतक के बच्चों ने पड़ौसियों के घर में फैंके पत्थर 
आज सुबह माखन की आत्महत्या की जानकारी उसके पुत्रों को लगी तो वह इतना क्रोधित हो गए कि उन्होंने पड़ौस में रहने वाले पूरन धाकड़, देवेन्द्र धाकड़ और ओमप्रकाश अग्रवाल के घरों में पत्थर फैंक कर उन्हें ललकारा और पिता की मृत्यु का जि मेदार उन्हें बताया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!