शिवपुरी। एबी रोड़ पर सूर्या होटल के पास आज उस समय दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया जब मधुमक्खियों से भरा एक ट्रक पलट गया और मधुमक्खियों ने वहां से गुजर रहे राहगीरों पर ताबड़ तोड़ हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से सैकड़ों लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक इलाके में मधुमक्खियों का आतंक जारी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एबी रोड़ पर मधुमक्खियों से भरा ट्रक पलट गया और उसमें कैद मधुमक्खियां वाहन के पलट जाने के कारण बाहर निकल आई। जिससे चारों ओर मधुमक्खियों ही मधुमक्खियां व्याप्त हो गई और उनका राज पूरे इलाके में फैल गया। इसके बाद उन्होंने राहगीरों पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।