शिवपुरी। आज सुरवाया की एक आदिवासी महिला की उस समय मौत हो गई जब उसे सुरवाया से शिवपुरी जिला अस्पताल प्रसव के लिए लाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार सुरवाया मे निवास करने वाली कुसुम पत्नि साहब सिंह राठौर उम्र 32 साल को आज सुबह प्रसव पीडा होने लगी। इस कारण उसे प्राईवेट वाहन में प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। तभी अचानक उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बताया गया है कि कुसुम आदिवासी की इससे पूर्व भी 4 बेटियां थी। बेटे की चाहत में इस आदिवासी दपति ने पांचवे बच्चे की प्लानिंग बेटे की चाहत में की लेकिन बेटे की चाहत ने इस आदिवासी महिला ने प्रसव पूर्व ही दम तोड दिया। बताया है कि महिला का पेास्टमार्टम किया गया तो उसने फिर एक मृत बच्ची को ही जन्म दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।