विद्युत दर वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- आम आदमी पार्टी विधानसभा पिछोर के सेक्टर प्रभारी खनियाधाना अवधेशपुरी गोस्वामी के नेतृत्व में एक ज्ञापन मप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा की जा रही विद्युत दर वृद्धि के विरोध में सौंपा गया। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार खनियाधाना को सौंपा गया। जिसमें आप पार्टी नेता अवधेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि मप्र में मनमर्जी विद्युत बिलों, आंकलित खपत के कारण जनता त्राहि-त्राहित कर रही है यह बर्दाश्त नही किया जाएगा। बाबजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा जनता पर एक और प्रहार करते हुए विद्युत नियामक आयोग को विद्युत दर वृद्धि के लिए पत्र लिखा गया है इसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है और यह विद्युत दर वृद्धि सहन नहीं की जाएगी इसे लेकर विधानसभा पिछोर सहित संपूर्ण जिले में आन्दोलन किया जाएगा ओर इसके लिए जि मेदार प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग स्वयं होगा। इस दौरान सेक्टर प्रभारी खनियाधाना अवधेशपुरी गोस्वामी के साथ अन्य आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!