शिवपुरी- थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञत चोर एक बाईक शहर की पॉश कॉलोनी श्राीराम कॉलोनी से ले उड़े। पीडि़त को जब जानकारी लगी तो मौके पर वाहन नहीं मिला और वह थाना कोतवाली पहुंचा जहां अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
थाना कोतवाली में श्रीराम कॉलोनी निवासी चन्द्रप्रकाश पुत्र कांताप्रसाद गर्ग उम्र 31 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसकी बाईक घर के बाहर खड़ी हुई थी लगभग दोप.3.15 बजे वह घर के अंदर किसी काम से गया और लौटकर आया तो देखा कि बाईक मौके से गायब थी। काफी तलाशी के बाद भी जब वाहन नहीं मिला तो वह समझ गए कि उनके वाहन को अज्ञात चोर ले उड़ा। इस संंबंध में चन्द्रप्रकाश ने पुलिस थाना केातवाली पहुंचकर बाईक क्रमांक एम.पी.33 एम.एफ.9232 कीमत 10 हजार रूपये के चोरी हो जाने पर अप.क्रं.107/16 पर धारा 379 ताहि के तहत अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
सदर बाजार से भी बाईक चोरी
दूसरी बाईक चोरी की घटना थाना कोतवाली के ही सदरबाजार में हुई। यहां फरियादी अजय पुत्र स्व. मोहन लाल सांखला उम्र 52 वर्ष निवासी सुनारगली ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि देर रात्रि लगभग 9:30 बजे किन्हीं अज्ञात चोरों ने सदर बाजार से उसकी बाईक क्रं.एम.पी.33 एम.एफ.7473 को चुरा लिया। काफी तलाशी के बाद जब बाईक नहीं मिली तो वह थाने पहुंचे और अज्ञातचोर के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञत चोर के खिलाफ धारा 379ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।