स्टेट टाईम में बना रेडी खनियाधाना रोड, देता है दुर्घटनाओ को आमत्रंण

Updesh Awasthee
0
शिवकांत सोनी/खनियाधानां। खनियाधानां नगर को चंदेरी,झासी और ग्वालियर से जोडने वाला रेडी रोड जो स्टेट टाईम में बना था,अब यह रोड जीर्णशीर्ण हालत में पहुचं चुका है। इस रोड से क्षेत्र के नेता और प्रशासनिक अधिकारी अधिकारी सहित नागरिक गुजरते है। परन्तु इस रोड के नवीनीकरण की कोई पहल नही है। 

रेडी रोड पर पौठयाई से खनिंयाधाना बस स्टेण्ड तक तो गडडों और संकीर्ण बहुत ज्यादा हो चुका है और इस रोड के किनारों पर पानी के गडडे भरे हुये है और आए दिन इस रोड पर गिरने उठने और कई बडी दुर्घटनाऐं होती रहती है पर इस रोड पर किसी राज नेता और प्रशासनिक अधिकारी की नजर नहीं है और आय दिन यह रोड बदहाली में तबदील होता चला जा रहा है। 

पी.डब्ल्यू डी नहीं दे रही ध्यान
यह रोड पी.डब्ल्यू डी के अधीन आता है और इस रोड की हालात बहुत ही बदहाल हो चुकी है पर पी.डब्ल्यू डी का इस रोड की ओर कोई ध्यान नहीं है अगर यह रोड पंचायत या नगर परिषद के अधीन आता तो शायद इस रोड की यह बदहाली नहीं होती और इस बदहाली का आषूं यह रोड बहा रहा होता 

रोड के किनारे बनी पुलियों पर नहीं लगे ब्रेडीकेट 
पौठयाई से खनिंयाधाना बस स्टेण्ड के बीच करीब 2 किमी की दूरी में करीब 5 से 6 पुलियां है जो रोड से करीब 1-2 फिट नीची होने से पुलियां दिखती नहीं और न ही इस पुलियां पर कोई ब्रेकेट नहीं लगे है जिससे इन पुलियाओं में रोड बाहन गिरते नजर आते है यह पुलिया किसी दिन बहुत बडी घटना को अंजाम देगी पर पी.डब्ल्यू डी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। 

आम जन की मांग
आमजन की मांग है कि यह रोड स्टेट टाईम से ही बदहाली के आसूं बहा रहा है और यह रोड सिंगल होने की बजह से आय दिन दुर्घटनाओं का आमन्त्रण दे रहा है इस रेडी खनिंयाधाना मार्ग को डबल कर इस स्टेट टाईम के रोड की दुर्दशा सुधारी जाये तो जिससे जो आये दिन दुर्घटनायें होती है इस पर लगाम लग सके ।

नरेन्द्र झां स्थानीय निवासी खनियांधाना का कहना है कि मैने जब से अपना होश संभाला है तभी से मैं इस रेडी खनिंयाधाना रोड की हालात देख रहा हूं और आज तक यह रोड बहुत ही ज्यादा बदहाली में आ गया है यही रोड हमारे लिये चन्देरी झांसी , ग्वालियर को जोडता है इसी से सारी बसों का आवागमन रहता है अब तो इस रोड की दुर्दशा सुधर जाये तो आमजन को अच्छा होगा । 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!