रेखा घर से नही लाई पैसे तो, ससुरालियों ने कर दी मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छोटी नोहरी में निवासरत एक कुशवाह परिवार ने अपनी बहू को दहेज मांगे गए रूपए न लाने के कारण उसकी निर्ममतापूवर्क मारपीट की। 

जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली में दर्ज कराई।  पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के पति और सास के खिलाफ धारा 498 ए 294, 323, 506, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रेखा पत्नि धर्मेन्द्र कुशवाह 25 वर्ष निवासी छोटी नोहरी का विवाह 10 वर्ष पूर्व धर्मेन्द्र कुशवाह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय तक तो  पति धर्मेन्द्र कुशवाह और उसकी माँ कली बाई ने बहू को ठीक ढंग से रखा, लेकिन  कुछ समय पश्चात ही आरोपियों के मन में दहेज के प्रति लोभ उत्पन्न हो गया और उन्होंने रेखा को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। 

पिछले ल बे समय से आरोपियों  की प्रताडऩा झेलती रही, लेकिन कल आरोपियों ने रेखा की निर्ममता पूर्वक मारपीट कर दी। जिसकी जानकारी उसने अपनी माँ को दी। बाद में उसकी माँ शिवपुरी आई और अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!