शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी में स्थित गणेश गली में रहने वाला एक 16 वर्षीय बालक श्रीकृष्ण पुत्र कोमल कल दोपहर खेलने की कहकर घर से निकला था।
लेकिन वह रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंचकर उसके अपहरण होने की आशंका व्यक्त करते हुए परिजनों ने शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा भादवि की धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं और गायब बालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।