फाइनली घूसखोर, मक्कार CMO कमलेश शर्मा सस्पेंड

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मडीखेडा व सीवर प्रोजेक्ट और शहर की सड़को के निमार्ण कार्य में लापरवाही बरतने व काम में रूचि नहीं लेने के मामले में नपा प्रभारी सीएमओ कमलेश शर्मा को फायनली सस्पेंड कर दिया गया है। और सागर के सीएमओ रणबीर सिंह को शिवपुरी पदस्थ कर दिया गया है। 

अभी दो पूर्व भी खबर आई थी कि शिवपुरी के प्रभारी सीएमओ को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन फिर यह खबर भी आ गई कि उनका सस्पैंशन रूक गया लेकिन अब बताय जा रहा है कि काम में लापरवाही बरतने के आरोप में शिवपुरी सीएमओ कमलेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। 

बीते दिनों ग्वालियर हाईकोर्ट द्वारा भेजी गई चार सदस्यीय टीम के साथ आए नगरीय प्रशासन भोपाल के ज्वाइंट डायरेक्टर आर कार्तिकेय की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का कहना है कि शहर के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट में अगर किसी भी अफसर ने लापरवाही बरती तो उनके विरुद्ध स त कार्रवाई करेंगे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!