करैरा के युवक की मौत पर करैरा के जनप्रतिनिध का प्रायोजित धरना प्रर्दशन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा में आज एक युवक ने नदी के पुल से छंलाग लगा दी ओर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनो ने इस युवक की लाश को करैरा एसडीओपी ऑफिस के सामने रखकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रर्दशन कर दिया। परिजनो को अरोप था कि इसकी हत्या की है। और पुलिस हत्यारो का ब श रही है। इस मामले खबर यह भी है कि इस धरना प्रर्दशन से करेरा विधायक टीआई को हटवाना चाहती थे। 

करैरा कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 की न्यू कालोनी में रहने वाला नीरज पुत्र रामचरण साहू उर्म 25 वर्ष ने बीते रोज महूअर नदी के पुल से कूंदकर जान देने की कोशिश की। कल देर रात उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। 

जैसे की मृतक की लाश को परिजन शिवपुरी से लेकर करैरा पहुंचे उन्होने एसडीओपी करैरा के कार्यालय के सामने रखकर धरना,प्रर्दशन और चक्काजाम करना शुरू कर दिया और इसे आत्महत्या नही हत्या मान कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। 

पुलिस ने बडी ही मुश्किल से स्थिती को नियत्रिंत किया। और इस मामले में 3 आरोपियों पर 306 का मामला दर्ज कर लिया। 

इस मामले में अपने खबरी का कहना है कि यह चक्काजाम धरना प्रर्दशन में परिजनो की मर्जी से नही बल्कि करैरा विधायक के ईशारे पर किया गया था। बताया गया है कि मृतक और आरोपी चारो आपस में मित्र थे और मैजिक के ड्रायवर है। 

घटना के दो दिन पूर्व इन आरोपियों से मृतक का विवाद गाडिय़ो में लगे टेप के कारण हो गया इस पर आरोपियों ने टेप चुराने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। इस मारपीट से आहत होकर मृतक ने घर पर ही आत्महत्या करने का असफल प्रयास भी किया। 

फिर मृतक महूअर नदी के पुल से कूद गया और ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का फायदा उठाया करैरा के एक जनप्रतिनिधि ने और इनको चक्काजाम और धरना प्रर्दशन करने के उकसाया। 

बताया गया है कि इस जनप्रतिनिधि का पूरा टारगेट करेरा टीआई पीपी मुदगल थे। इस जनप्रतिनिधि और करैरा टीआई की किसी बात लेकर पुराना विवाद चल रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!