पकडा गया शिवलिंग तोडने वाला, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल फतेहपुर पर शिवलिंग तोडऩे वाले आरोपी लल्लू उर्फ प्रताप जाटव को आज पुलिस ने गिर तार कर लिया और उसका जुलूस भी निकाला, उक्त आरोपी ने पुलिस के समक्ष यह भी स्वीकार किया कि डेढ माह पूर्व फतेहपुर तिराहे पर स्थापित बाबा भीमराव अ बेडकर की प्रतिमा को भी उसी ने खण्डित किया था। 

 पुलिस ने इस मामले में आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ धारा 295 के प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि शिवलिंग उसकी और उसके एक मित्र सुरेश धाकड़ के बीच शराब के नशे में हुए विवाद में फैंके गए पत्थर से टूट गई थी। जबकि बाबा साहब की प्रतिमा पार्क निर्माण के दौरान चले आ रहे विवाद के कारण उसने शराब के नशे में तोड़ दी थी। 

विदित हो कि 14 अक्टूबर को फतेहपुर तिराहे पर बने पार्क में स्थापित भीमराव अ बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह घटना राजनैतिक रंग में बदल गई थी और कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। इसके बाद बसपा और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।

इस मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा और कल अ बेडकर पार्क के पास बने शिव मंदिर में असमाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ कर दी थी। जिससे वहां स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी। मौके पर पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी दलबल के साथ वहां पहुंचे। जिन्होंने ने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए आरोपियों की जल्द गिर तारी का आश्वासन दिया था। 

इसी तारत य में पुलिस को ज्ञात हुआ कि घटना से पूर्व सुरेश धाकड़ पुत्र मोती सिंह निवासी फतेहपुर वहां बैठकर शराब पी रहा था। जिस पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ और पुलिस ने उसे पकड़ लिया जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि रात्रि में उसकी और लल्लू प्रताप जाटव का शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। 

लल्लू ने उसे मारने के लिए पत्थर फैंका जिससे वह तो बच गया लेकिन पत्थर शिवलिंग में जाकर लग गया। जिससे शिवलिंग टूट गई। इस आधार पर पुलिस ने लल्लू को पकड़ा और उससे स ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार लिया। साथ ही उसने अ बेडकर साहब की प्रतिमा को खण्डित करने के अपराध को कारित करना स्वीकार कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!