अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहना पोहरी रोड़ पर बीती रात्रि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों में सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयकुमार सोनी और शिवराज जाटव निवासी कालामढ़ अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 एम ए 7363 पर सवार होकर धोबनी से बैराड़ की ओर आ रहे थे उसी समय बैराड़ से चलकर एक अज्ञात वाहन वहां से गुजर रहा था जिसके चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार जयप्रकाश और शिवराज की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गर्ई।

 रात्रि करीब 11:45 बजे दो युवकों के शव सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवकों के परिजनों से संपर्क साधा गया। इसके बाद परिजनों ने शवों पहचान की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!