बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रविवार 6 दिस बर को अयोध्या काण्ड की बरसी के मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा एक मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इस दिन को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के रूप में भी मनाते हैं। मशाल जुलूस यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दी। 

जानकारी के अनुसार रविवार को खेड़ापति मंदिर झांसी रोड पर बजरंग दल कार्यकर्ता सैकड़ों की सं या में केसरिया ध्वज के नीचे जय श्रीराम नारों के साथ एकत्रित हुए। कुछ कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे थे तो कुछ बाइकों से हाथों में मशाल लेकर चल रहे थे। जुलूस के आगे जय श्रीराम के नारों का उल्लेख करते हुए डीजे चल रहा था।

 यह जुलूस खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ होकर झांसी तिराहा, गुरूद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, गांधी चौक, न्यूब्लॉक, कमलागंज, माधवचौक चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मेला प्रांगण बजरंग दल कार्यालय पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की सं या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पदाधिकारी भी मौजूद थे। साथ ही पुलिस विभाग का भी इस ओर विशेष ध्यान रहा जिसके चलते अधिक सं या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!