शिवपुरी मंडल अध्यक्ष चुनाव में से यशोधरा खेमा बहार

शिवपुरी। आज जिला शिवपरी के सभी 15 मंडल अध्यक्ष चुनाव होना है आज भाजपा के जिला कार्यालय पर निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा कार्यालय से अभी एक बडी खबर बाहर आई है जिसके मुताबिक शिवपुरी मंडल अध्यक्ष की दौड से यशोधरा खेमा बहार हो गया है। 

जानकारी के अनुसार आज शहर के 39 वार्ड अध्यक्षो के चुनाव भी स पन्न हुए उसमे ंसे 33 वार्ड अध्यक्ष चुनाव के संपन्न हो गए और वाकी 6 वार्ड अध्यक्षो के चुनाव निरस्त हो गए  है। 

जैसा की बताया जा रहा है कि इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वार्ड अध्यक्षो से अपने पसंदीदा नेताओ के 3-3 नाम देने है। लेकिन अभी चुने गए वार्ड अध्यक्षो में से 18 वार्ड अध्यक्षो ने  एक शपत पत्र बनाकर नरेन्द्र सिंह खेमे के भाजपा के युवा नेता गगन खटीक,गणेश गुप्ता और प्रभात मिश्रा के नाम दिए है। 

यशोधरा खेमे से भानू दुबे और हरिओम राठौर के नाम सामने आए है। लेकिन 18 अध्यक्षो ने नरेन्द्र सिंह खेमा के नाम दिए है। अगर निर्वाचन प्रक्रिया यह चुनाव संपन्न होता है और ऊपर से किसी भी नेता को थोपा नही जाता तो यह तय है कि शिवपुरी मंडल अध्यक्ष चुनाव में यशोधरा खेमा बहा हो गया है। 

बताया यह भी गया है कि मंडल अध्यक्ष के नाम के साथ-साथ जिला प्रतिनिधि के नाम भी वार्ड अध्यक्षो से मांगे गए थे इन 18 वार्ड अध्यक्षो ने इस पद के लिए प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे और अनुराग अष्ठाना के नाम भेजे है। यहां भी राजे खेमा दौड से बहार होता दिख रहा है।