शिवपुरी। शहर के कमलागंज क्षेत्र में स्थित शासकीय छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा को नवाब साहब रोड़ निवासी एक युवक पिछले कुछ माह से फोन लगाकर परेशान कर रहा था। उसने निर्भया से शिकायत की तो उसने कहा सिम बदल लो। लेकिन शोर्या दल की मेहनत के कारण आज उक्त आशिक को नाक रगडऩी पड़ी
जानकारी के अनुसार शासकीय छात्रावास की में रहकर अपनी पढाई जारी करने वाली छात्रा ट्यूशन पढऩे जाती तो यह आशिक उसका रास्ता भी रोक देता था। इस बात से तंग आकर छात्रा को पुलिस से मदद न मिलती देख छात्रा ने शौर्या वूमेन द्वारा छात्रावास के सामने लगाई गई शिकायत पेटी में एक पत्र के माध्यम से अपनी पीढ़ा लिख कर डाल दी थी।
शौर्या वूमेन एमजेआरएस द्वारा छात्रावास में स्थापित की गई पत्र पेटी में जब शौर्या संचालिका द्वारा खोला गया तो उसमें एक शिकायती पत्र मिला जिसको उन्होंने बारीकी से पढ़कर समझा और छात्रावास में रहने वाली शिकायत कर्ता छात्रा से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम ली।
जानकारी बारीकी से लेकर रंजीता देश पाण्डेय ने इस बात से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री कुर्रेशी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए साईबर सैल के माध्यम से उक्त नवाब साहब रोड़ निवासी मजनू के न बर को ट्रेस कराया गया।
और छात्रा को परेशान करने वाले मजनू एवं उनके परिजनों को पुलिस के समक्ष बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई और मजनू व परिजनों से छात्रा के सामने घुटने के बल बैठकर माफी मांगी और आगे से इस तरह की हरकत न करने की कसम भी खिलाई गई। जिससे छात्रा ने शौर्या वूमेन व पुलिस अधीक्षक के सहयोग को सराहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।