नही सुरक्षित भगवान: अब शहर में शिवलिंग खण्डित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी । आज सुबह फतेहपुर रोड पर स्थित सीएमएचओ कार्यालय के पास स्थित एएसएफ पुलिस के प्राचीन शिवमंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को खण्डित कर दिया। 

सूचना पाते ही एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां पुलिस अधीक्षक ने स्थिति का जायजा लिया और कोतवाली टीआई संजय मिश्रा को निर्देशित किया कि जल्द ही वह आसपास के नशेडिय़ों को पकड़़ें जो इस तरह की घटनाएं कारित कर रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि वह धैर्य बनाए रखें। जल्द ही वह ऐसे असामाजिक तत्वों को पकड़ लेंगे जिन्होंने इस तरह का कृत्य किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर पर स्थित शिवमंदिर पर बीती रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने तोडफ़ोड़ कर दी। इस घटना में वहां स्थापित शिवलिंग खण्डित हो गई। आज सुबह जब भक्त वहां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो शिवलिंग के साथ शेषनाग खण्डित अवस्था में थे। 

वहीं मंदिर में लगे घंटे भी गायब थे जिसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। विदित हो कि करैरा में इस तरह की घटना अभी कुछ दिनों पूर्व ही घटित हुई है। उस दौरान करैरा में असामाजिक तत्वों ने सा प्रदायिक माहौल बिगाडऩे की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से वहां बिगड़े माहौल को नियंत्रित किया जा सका।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!