कड़कड़ाती ठंड में खनियाधानां की धरा पर चरण पड़े मुनि महाराज के

Updesh Awasthee
0
खनियॉधाना। हाड़ कपा देने वाली इस सर्दी में शिवपुरी से बिहार करते हुए मुनि महाराज का संघ आज जिले के खनियाधानां नगर में मगंल प्रवेश हुआ। खनियाधानां नगर में मुनि महाराज के संघ के मंगल प्रवेश से आध्यत्म की उर्जा नगर में उत्पन्न हो गई है। 

जानकारी के अनुसार  खनियॉधाना मे  जैनाचार्य विद्यासागर महराज के परम शिष्य मुनिश्री 108 अभय सागर जी महराज मुनि श्री 108 प्रभात सागर जी महराज एंव मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी महराज का खनियॉधाना नगर में  शुक्रवार  की सुबह 9:00 बजे नगर आगवन हुआ। 

मुनिराजो की भव्य आगवानी करने जैन समाज द्वारा विशेष तैयारिया की गई थी। नगर से करीब दो से तीन किमी दूर पहुंचकर नगरवासियों ने तीनो मुनिराजो की गाजे बाजे के साथ भव्यआगवानी की।

आगवानी के लिए एकत्रित जैन श्रद्धालु एवं नगरवासी कतारब, होकर जुलूस बनाकर चल रहे थे। जिसमें धर्म पताका लिए श्री विघासागर गुरूकुलं विघापीठ  के नन्हें मुन्ने बालक, बालिका, महिलाऐ और पुरूष वर्ग एंव पाश्र्वनाथ दिगंवर जैन बडा मन्दिर के  पदाधिकारी के साथ बाल ब्रहमचारी विनय भैया जी चले रहे थे। 

मुनिश्री के नगर प्रवेश के साथ भी मु य सड़क मार्ग पर स्थित जैन श्रद्धालुओं ने मुनि श्री का पादप्रक्षालन किया। वहीं घर-घर द्वार द्वार मुनि श्री के मंगल आगवन को लेकर रंगोली भी सजाई। मुनि श्री के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन बडा मंदिर पहुंचने पर धर्म सभा के आयोजन के साथ सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने मुनि श्री के समक्ष श्रीफ ल अर्पित किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!