शिवपुरी। तेन्दुआ थाना क्षेत्र के पिपरौदा पहाड़ी पर स्थित शंकर जी के मंदिर से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे। तीन हथियारबंद बदमाशों को गिर तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिर तार बदमाशों में पांच हजार रूपए का ईनामी बदमाश मुन्ना यादव भी शामिल है।
अन्य दो बदमाश हैं खुमान सिंह यादव और चरण सिंह यादव जबकि अन्य दो बदमाश उत्तम यादव और जयपाल गुर्जर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिर तार बदमाशों के पास से 315 बोर की दो रायफल, एक कट्टा 11 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399 , 400, 402, भादवि सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के साथ 25/27 आ र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। उक्त पकड़े गए बदमाश ग्राम पिपरौदा में रहने वाले नन्हे यादव के घर डकैती डालने की योजना तैयार कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि 3 बजे पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिपरौदा की पहाड़ी पर पांच हथियारबंद बदमाश देखे गए हैं। इस सूचना पर श्री कुर्रेशी ने कोलारस एसडीओपी सीके आर्य को कार्य करने निर्देश दिये। जिस पर श्री आर्य ने थाना प्रभारी विजयपाल जाट से टीम का गठन करने कर घेराबंदी करने के निर्देश दिये।
जिस पर श्री जाट ने बताये गए स्थान पर पहुंचकर घेरांबंदी की और वहां से तीन बदमाशों को गिर तार कर लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो बदमाशों ने बताया कि वह ग्राम पिपरौदा के नन्हे यादव के यहां डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।