नमकीन गोदाम मेें लगी आग, 8 लाख का माल स्वाहा

Updesh Awasthee
0
पिछोर। पिछोर नगर के झांसी रोड मण्डी के पास स्थित आकाश नमकीन के बंद गोदाम में आज दिन के लगभग 12 बजे दोपहर अज्ञात कारणों के चलते भयानक आग भडक उठी। जिसके उठते धुएं से जब पडोसियों को पता चला तो उन्होंने गोदाम मालिक को उसकी सूचना दी और मौके पर लगभग दो घंटे आग भडकती रही। 

गोदाम संचालक अशोक लिटोरिया, बबलू लिटोरिया के अनुसाार सूचना के उपरांत लगभग आधा धंटे देरी से फायर विग्रेड पहुंची तब तक और अधिक आग भडक चुकी थी। फायर विग्रेड में पतली लेजम एवं कम पानी होने की बजह से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका तब वमुश्किल पानी टेंकर व सीस फायर की छोटी छोटी टंकियों के माध्यम से एवं आमजन से सहयोग से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था। 

श्री लिटोरिया के अनुसार घटना के एक दिन पूर्व ही गोदाम में लगभग पांच लाख का माल उतारा गया था। इससे पूर्व लगभग तीन लाख का माल गोदाम में पहले से मौजूद था। इस प्रकार लगभग आठ लाख का माल गोदाम में रखा था। जिसमें से केवल दो पांच प्रतिशत माल ही बच सका बांकी पूरा का पूरा माल आग में जलकर स्वाहा हो गया। 

पीडित लिटोरिया परिवार को हुई घटना से आर्थिक क्षति पहुंची साथ ही उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि ना तो सही समय पर फायर विग्रेड पहुंची और ना ही पुलिस प्रशासन ही पहुंचा। केवल आमजन की मदद से ही आग पर काबू पाया जा सका। झांसी रोड स्थित आकाश नमकीन माल गोदाम स्थानीय मुन्ना रावत के मकान में मंडी के समीप चंदेरी रोड पर स्थित है। 

जिसमें दाहिनी तरफ मुनारावत का परिवार रहता है तथा वांई तरफ श्री लिटोरिया का माल गोदाम होना बताया गया। चूंकि नमकीन आदि जैसी खाद्य सामग्री ज्वलनशील होने के कारण आग समय दर समय तेज होती गई और उसने विकराल रूप ले लिया। 

गोदाम में लाइट का ना तो कोई कनेक्शन था और ना ही कोई विद्युत का प्रभाव था। इसलिये सार्ट सर्किट से लाइट नहीं लगना बताया गया। कुछ समय पश्चात पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी थी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!