पोहरी विधायक ने किया परिच्छा में हाईस्कूल का भूमिपूजन

Updesh Awasthee
0
बैराड़। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने गुरूवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में 30 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण किया। सर्वप्रथम ग्राम परिच्छा स्थित शासकीय हाईस्कूल हेतु 19.60 लाख की लागत से निर्मित क्रा ट रूम, लायब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, बालक-बालिका टायलेट, अतिरिक्त कक्ष आदि का लोकापर्ण किया। 

इसके पश्चात ग्राम देवरीखुर्द में 7 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवीन सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके बाद बैराढ़ में गोल पहाडिय़ा पर विधायक निधि से 03 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर बोलते हुए पोहरी विधायक ने कहा कि पोहरी क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नही छोड़ी जावेगी।

 विकास कार्यो का सिलसिला यू ही जारी रहेगा। इस अवसर पर पोहरी मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, बैराढ़ मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. जनवेद वर्मा, डॉ. तुलाराम यादव, पूर्व मण्डल महामंत्री डॉ. हाकिम यादव, देवेन्द्र गुप्ता, मुन्ना रावत कैमई, बल्लभसिंह यादव, भगवती सिंघल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल यादव, नरोत्तम रावत, राजेश गर्ग, राजकुमार शर्मा, रामगोपाल वर्मा, सीईओ अशोक शर्मा, एसडीओ आरईएस यादवेन्द्र शर्मा सरपंच देवरीखुर्द हरज्ञान धाकड़, पीडब्ल्यूडी के हरिबल्लभ वर्मा, अप्तंश जैन, सचिव दिनेश धाकड़़, पत्रकार माखन धाकड़, नासिर खॉन व अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!