शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर में रेलवे स्टेशन के रास्ते पर बीती रात्रि एक सिरकुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की शिना त नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या मानते हुए धारा 302, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है और मृतक की शिना ती के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 7:30 बजे सिरसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि कुंअरपुर और रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रास्ते में एक युवक की सिरकुचली लाश पड़ी हुई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां युवक के लाश के पास एक खून से सना हुआ पत्थर भी पड़ा हुआ था।
जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया और मृतक की जेबों की तलाशी ली गई तो उसमें ऐसा कोई भी प्रपत्र नहीं मिला जिससे उसकी शिना त हो सके। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।