शिवपुरी। विगत दिवस देहात थाना क्षेत्रअंतर्गत पुरानी शिवपुरी के तलैया मोहल्ला से एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहृत बालिका के पिता की रिपोर्ट पर से एक संदेही आरोपी गिल्ला निवासी कत्थामिल के पास के खिलाफ धारा 363 भादवि का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विदित हो कि 20 दिस बर की रात्रि 10 बजे फरियादी सलीम कुर्रेशी की 16 वर्षीय पुत्री घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की गई। जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि कत्थामिल के पास रहने वाला गिल्ला नामक युवक घटना के समय से गायब है। जिस पर परिजनों ने संदेह जताते हुए उसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी।
घर में घुस कर महिला के साथ छेड़छाड़
शिवपुरी। तेन्दुआ थाना क्षेत्र के ग्राम लालकर्ण में बीती रात्रि एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने थाने में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला बाई जाटव(परिवर्तित नाम) निवासी लालकर्ण बीती रात्रि अपने घर में सो रही थी। तभी गांव में रहने वाला आरोपी पप्पू जाटव उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। जब पीडि़ता ने आरोपी का विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह भाग निकला।
पीडिता ने इस मामले कि शिकायत पुलिस की,जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।