शिवपुरी। शिवपुरी की विधायक व प्रदेश की कैविनेट उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जमीनी संरचना को साकारभूत रूप प्रदान करने के साथ प्रत्येक कार्र्यकर्ता के मनोवल को बढ़ाते हुए ही संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में ही प्रत्यनशील रहूंगा।
उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भानू दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यालय पर व्यक्त किये। सर्व प्रथम सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर राजमाता अ मा महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने की।
तत्पश्चात भाजपा कार्यालय पर कार्र्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता बतौर मैं पूरे समय कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध रहूंगा तथा पार्टी के विचार के विस्तार व विकास के लिए कटिबद्ध रहूंगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचार के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी व महामंत्री हरिओम राठौर ने माला पहनाकर भानू दुबे का स्वागत किया तथा दोनों ने ही समस्त कार्यकर्ताओं के मध्य अपनी बात करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनायें दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।