शिवुपरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कोतवली थानाक्षेत्रांतर्गत ठकुरपुरा मे एक सौतेले बाप ने अपनी 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दारू के नशे में धुत्त होकर बलात्कार का प्रयास किया। मां की रिर्पोट पर इस बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शिवुपरी के वार्ड क्रंमाक 1 ठकुरपुरा में रहने वाली महिला का पति 5 वर्ष पूर्व खत्म हो गया और उक्त महिला संजय कॉलोनी में रहने वाले राजू पुत्र नत्था कोलाी उम्र 30 वर्ष को अपने साथ रख लिया। बताया गया है कि राजू बेलदारी का काम करता है।
आज शाम के लगभग 5 के आसपास मां बरात चढाने वाली लाईटो में हांडी पकडने और अपनी 7 वर्षीय पुत्री को अपने पति राजू की सुरक्षा में। लेकिन इस कलयूगी बाप ने दारू पी और दारू के नशे में धुत्त होकर और घर में अपनी मासूम बेटी को अकेला पाकर बलात्कार करने का प्रयास किया परन्तु बाप की इस हरकत पर इस मासूम ने चीखना शुरू कर दिया।
पड़ोसियो ने इस मासूम की चीख पुकार सुनी और सीधे घर में घुस गए और अंदर का नजारा देख कर उनके पैरो तले जमीन खिसक गई और तत्काल इस मासूम की मां को सारे घटनाक्रम की सूचना मोबाईल पर दी। मां अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहंची जहां मां की रिर्पोट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,511,3/4 पास्को के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। और तत्काल आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।