भाजपा चुनाव: शिवपुरी में यशोधरा, करैरा-नरवर में तोमर का जलवा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों का एक तरह से सेमीफाईनल दौर पूर्ण हो चुका है। भाजपा संगठन की दृष्टि से 15 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। मंडल अध्यक्षों की सूची देखने पर विदित होता है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों शिवपुरी शहर, शिवपुरी ग्रामीण और खोड़ मंडल में यशोधरा राजे समर्थकों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

 जबकि करैरा, नरवर और पिछोर में नरेन्द्र सिंह तोमर गुट का बर्चस्व रहा है। जहां तक कोलारस विधानसभा क्षेत्र का सवाल है तो इस विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडलों कोलारस, बदरवास और रन्नौद में दबदबा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी का रहा है। हालांकि बदरवास मंडल अध्यक्ष राधे बंसल पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन गुट के हैं। चुनाव में खासी निराशा पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को हुई है। उनके निर्वाचन क्षेत्र के तीनों मंडलों सतनवाड़ा, पोहरी और बैराड़ में उनके विरोधी मंडल अध्यक्ष बनने में सफल रहे हैं। 

संगठन चुनाव में यह पहले से तय हो गया था कि किस क्षेत्र में किसकी चलेगी। शिवपुरी की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया हैं इसलिए उनके क्षेत्र में उन्हें फ्री हेड दिया गया। शिवपुरी शहर से अध्यक्ष पद हेतु उनके गुट की ओर से मु य रूप से भानू दुबे और हरिओम राठौर दावेदार थे। इस स्थिति में भानू दुबे को नगर अध्यक्ष के लिए चयन किया गया। 

इससे तय लग रहा है कि हरिओम राठौर को जिले में एडजस्ट किया जाएगा। शिवपुरी ग्रामीण मंडल में यशोधरा गुट की ओर से महेश धाकड़ और दिनेश रावत दावेदार थे। चूंकि सतनवाड़ा  के लिए मुरारी लाल धाकड़ के नाम पर विचार चल रहा था । इसलिए दिनेश रावत को मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। 

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में लोधी मतदाताओं की सं या भी बहुत है। इसे दृष्टिगत रखते हुए केरन सिंह लोधी को खोड़ से मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। पोहरी, बैराड़ और सतनवाड़ा में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए धाकड़, कुशवाह और वैश्य को मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। सतनवाड़ा के मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल धाकड़ भाजपा की गुटीय राजनीति में विधायक भारती के विरोधी हैं, लेकिन उन्हें यशोधरा राजे का समर्थक माना जाता है। 

पोहरी से नरेन्द्र सिंह तोमर गुट के हरनारायण कुशवाह को मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। बैराड़ से मंडल अध्यक्ष पद हेतु रामबाबू मंगल का नाम चयन किया गया। श्री मंगल नरेन्द्र सिंह तोमर गुट के हैं और वह विधायक भारती के विरोधी खैमे के माने जाते हैं। उनके स्थान पर किसी को भी मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रहलाद भारती ने पैरवी की थी। लेकिन उनकी चल नहीं पाई।

 करैरा विधानसभा क्षेत्र के नरवर में पूर्ववर्ती अध्यक्ष राजेन्द्र रावत और दिनारा में पूर्ववर्ती अध्यक्ष सुनील गुप्ता अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे हैं। दोनों नरेन्द्र सिंह तोमर गुट के हैं। इसी खैमे के जयप्रकाश सोनी को करैरा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव की चली है। श्री यादव नरेन्द्र सिंह तोमर खैमे के हैं। 

पिछोर से विकास पाठक, खनियांधाना से भानू जैन और बामौरकला से बनवारी श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं। कोलारस में कोलारस मंडल अध्यक्ष पद हेतु विपिन खैमरिया का चयन हुआ है। उनका नाम जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की पसंद बताया जा रहा है। रन्नौद में हेमपाल दांगी भी उनकी पसंद का नाम है। जबकि बदरवास में पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन के समर्थक राधे बंसल को अध्यक्ष बनाया गया है। 

जिलाध्यक्ष पद हेतु सुशील रघुवंशी का नाम लगभग तय
भाजपा में जिस तरह के समीकरण चल रहे हैं और मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों की जो सूची सामने आई हैं उसे देखने पर विदित होता है कि जिलाध्यक्ष पद के लिए सुशील रघुवंशी की ताजपोशी लगभग तय है। उनके नाम पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी एकजुट है। नरेन्द्र सिंह तोमर से लेकर यशोधरा राजे सिंधिया की पसंद सुशील रघुवंशी को बताया जा रहा है। 

भाजपा की गुटीय राजनीति में भले ही उन्हें नरेन्द्र सिंह तोमर गुट का गिना जाए लेकिन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भी उनका अच्छा समन्वय है। पार्टी की गुटबाजी से ऊपर उठकर श्री रघुवंशी यशोधरा राजे के कार्यक्रमों में भी शरीक होते हैं। पार्टी के  संगठन कर्ताधर्ताओं और संघ ने भी उनके नाम पर सहमति व्यक्त कर दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!