शिवपुरी। अज्ञात वाहन फोरलेन सड़क पार कर रही एक नीलगाय को टक्कर मार गया, जिससे नीलगाय घायल होकर हाइवे किनारे ही बैठ गई। तत्काल वन अमले को सूचना दी। वन अमला नही आया परन्तु कुत्तो ने गाय का चीथ दिया जिससे वह मर गई।
जानकारी के अनुसार फोरलेन हाइवे पर कलौथरा के पास रविवार रात 11 बजे कोई अज्ञात वाहन ने सडक पार रही नीलगाय को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई और वह सड़क किनारे बैठ गई। ग्रामीणो ने तत्काल वन विभाग को घटना की पूरी जानकारी दी।
बताया गया रात के समय दी गई सूचना पर वन अमला जाग्रत नही हुआ परन्तु स्थानीय आवारा कुत्तो ने नीलगाय को अपना निशाना बना लिया और इस घायल नीलगाय को कुत्तो के झुंड ने चीथ-चीथ कर मार डाला जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया गया है कि कुत्तों के द्वारा गाय के चीथे जाने और उसके मरने के बाद सुबह वन अमला उसकी मौत पर आंसू बहाने आया। वन विभाग ने मृत गाय के शव को जब्त कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।